पटाखा जलाने के विवाद में पांच गिरफ्तार

मिल्कीपुर, अयोध्या ।। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ईंट गांव में पटाखा जलाने को लेकर विवाद में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने सूझबूझ से दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रभारी निरीक्षक विजयसेन सिंह ने एक पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। ईंटगांव में कुछ युवक शुक्रवार की रात पटाखा दगा रहे थे। पड़ोसी में रहने वाली एक बालिका ने पटाखा फोड़ने से मना किया। पटाखा दगा रहे युवकों ने बालिका से हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजयसेन सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मौके से गिरफ्तार किए गए युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। बालिका का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की, जिसका विरोध करने पर पिटाई भी की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट