
नवरात्रि में अनोखा संयोगः एक अस्पताल में एक दिन में 09 लड़कियों का जन्म
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 18, 2020
- 502 views
भिवंडी /कल्याण।। नवरात्रि के पहले दिन कल्याण स्थित वैष्णवी अस्पताल में एक संयोग घटना घटित हुई है.इस अस्पताल में नवरात्रि के पहले दिन 09 बालिकाओं ने जन्म लिया है. इस घटना के संयोग से वैद्यकीय क्षेत्र सहित शहर में चर्चा व्याप्त है।
कल्याण शहर के प्रसिद्ध वैष्णवी मॅटर्निटी हास्पिटल के व्यवस्थापक डाॅ.अश्विन कक्कर के अस्पताल में शनिवार एक विशेष घटना घटित हुई है.शनिवार को अस्पताल में 11 महिलाओं का प्रसूति किया गया.जिसमें 09 बालिकाओं का जन्म हुआ है.इस प्रकार की जानकारी डॉ. अश्विन कक्कर ने दिया है।
शनिवार से नवरात्रि उत्सव शुरू हुआ है.नवरात्रि के पहले दिन अस्पताल में 09 बालिकाओं का जन्म होने से लोगों ने नव दुर्गा के जन्म होने की चर्चा कर रहे है.डाॅ. अश्विन कक्कर ने कहा कि अस्पताल में एक दिन में 11 प्रसूति होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.लेकिन एक दिन में वह भी नवरात्रि के पहले दिन 09 लड़कियों का जन्म होना आनंद का विषय है। वही पर उसी दिन 02 बालकों का भी जन्म हुआ है.सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य है.वैष्णवी अस्पताल में एक दिन में 09 बालिकाओं की जन्म होना चर्चा का विषय है।
रिपोर्टर