धनगर आरक्षण मांग के लिए यशवंत सेना द्वारा मुंबई नाशिक महामार्ग भिवंडी में रास्तारोको आंदोलन।

भिवंडी शहर । 

 सत्ता में आने पर धनगर समाज को अनुसूचित जमाती ( एसटी) को पहली कॅबिनेट में आरक्षण देने के लिए आश्वासन देने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार के ४ वर्ष पूरे होने के बावजूद भी आरक्षणा बाबत  कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। इस बाबत अनेक  विविध आंदोलन किए गए हैं परंतु सरकार संज्ञान में नहीं ले रही है।इसलिए आरक्षण के लिए  लडाई शुरु किया गया है जो धनगर समाज प्रणित यशवंत सेना के पदाधिकारियों ने मुंबई नाशिक महामार्ग पर  राजनोली नाका स्थित रास्ता रोको आंदोलन करते हुए सरकार का धिक्कार किया है। 


धनगर समाज का एस.टी. वर्ग में समावेश कर आरक्षण की अंमल किया जाए। सोलापुर विद्यापीठ की अहिल्यादेवी होलकर का नाम दिया जाए तथा धनगर समाज आदि प्रलंबित मांगों को राज्य सरकार त्वरित मान्य करे इसलिए २७ अगस्त २०१८ को संपूर्ण महाराष्ट्र में यशवंत सेना द्वारा  राज्यभर रास्ता रोको आंदोलन कर रहे हैं,और ठाणे जिला के जिलाध्यक्ष मधुकर गडदे के नेतृत्व में मुंबई नाशिक महामार्ग  भिवंडी कल्याण रोड पर राजनोली नाका स्थित रस्ता रोको आंदोलन किया। इसमें ठाणे,भिवंडी,कल्याण,उल्हासनगर,बदलापूर,अंबरनाथ स्थित धनगर समाज यशवंत सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।धनगर समाज में भाजपा सरकार के विरूद्ध प्रचंड असंतोष है यह जमात‌ अस्तित्वहीन है इनके पास सैकडो प्रमाण हैं जिसे सरकार को पेश किया गया है महाराष्ट्र सरकार ने त्वरित "धनगड नसून धनगर" है यह ठराव मंत्रिमंडल में पारित करें और प्रधानमंत्री को भेजें एवं धनगर जमात के लोगों को अनुसूचित जमाती (एसटी) का प्रमाण पत्र देने  विषयी जिलाधिकारी को आदेश देने की मांग  आंदोलन कर्ताओं ने की है। आंदोलन के कारण यातायात बाधित रही परेशान वाहन चालकों को उक्त रस्ता रोको आंदोलन  के कारण पुलिस ने कुछ अंतर पर उन्हे रोक दिया था।  वाटिका होटल के सामने रास्ते उतरे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोनगांव पुलिस स्टेशन में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी आंदोलन कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट