भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा कल्याण जिला सचिव पद पर चौधरी गया प्रसाद यादव नियुक्त

भिवंडी / कल्याण ।। उत्तर यादव युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सहायता समिति के अध्यक्ष समाजसेवी चौधरी गयाप्रसाद यादव अपने सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. बतादें कि यादव समाजसेवा के साथ राजनीति में भी सदैव अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं.इन्होंने अपना राजनीतिक सफर बगैर किसी पद के सभी पार्टी के नेताओं से सीधे संपर्क होने के कारण लोगों के कार्यों को सुलझाने का अनुभव है.देश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के चलते इन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया और उन्हें भाजपा ने उत्तर भारतीय मोर्चा में कल्याण जिला सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भरा पद देकर यादवों का रुख मोडने का कार्य किया है.ज्ञात हो कि कल्याण डोंबीवली मनपा का चुनाव कुछ ही महीनों में आने वाला है और इस चुनाव में उत्तर भारतीय मतदाताओं पर सबकी नजर है खासकर यादव समाज की अनदेखी नहीं की जा सकती जिसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधायक ने यादवों को अपने खेमें में शामिल करने की शुरुआत कर दी है. इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुये स्थानीय विधायक गणपत गायकवाड़ व कल्याण जिलाध्यक्ष शशिकांत कांबले के निर्देश पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के कल्याण जिलाध्यक्ष विजय उपाध्याय ने उत्तर भारतीय जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है । चौधरी गयाप्रसाद यादव पिछले 20 वर्षों से उत्तर यादव युवा का बैनर लेकर समाजसेवा की जो अलख जगायी थी आज मुंबई महानगर के साथ नवी मुंबई, पनवेल, रायगढ ठाणे आदि शहरों में इनके चाहने वाले लोगों की लंबी कतार है.इस अवसर पर कल्याण जिलाध्यक्ष शशिकांत कांबले , उत्तर भारतीय मोर्चा के कल्याण जिलाध्यक्ष विजय उपाध्याय , पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल , विधायक गणपत गायकवाड़ , महाराष्ट्र झोपडपट्टी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आर डी यादव , प्यारेलाल यादव (गुरुजी) शंकर यादव , एम बी यादव , हरिशंकर यादव आदि समेत असंख्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट