भिवंडी में वैगन आर कार - मिनी बस की टक्कर में भाजप जिला उपाध्यक्ष की मौत।



भिवंडी तालुका ।रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर मायके में आई लडकी को कोनगांव स्थित ससुराल में पहुंचा कर वैगन आर कार द्वारा वापस घर आ रहे थे कि अचानक डिवाइडर  तोडकर दूसरी ओर से तेजगति से आनेवाली मिनी बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस सडक दुर्घटना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की  मृत्यु होने की घटना सोमवार सायंकाल मुंबई नाशिक महामार्ग के सरवली पाडा स्थित  घटित हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुनाथ वामन लसनणे (५५ निवासी . पारिवली  )जो भाजपा जिला उपाध्यक्ष थे। उक्त घटना से संपूर्ण ठाणे जिला भाजपा कार्यकर्ता में शोक व्यक्त किया गया है। मृतक गुरुनाथ लसणे  महाविद्यालयीन जीवन से ही जनसंघ से जुड़े हुए थे। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना होने के बाद वह भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में  परिचित थे। उन्होंने पारिवली ग्रामपंचायत के सरपंच पद पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की है।इससे पूर्व वह भाजपा के तालुका अध्यक्ष के रूप में पांच वर्ष कामकाज संभाल चुके हैं, उनके कार्यकाल में भिवंडी के युवाओं ने भाजपा में प्रवेश कर पार्टी को बढाने का काम किया है। गत सायंकाल उनकी लडकी  रक्षाबंधन त्यौहार के लिए मायके आई थी उसे पहुंचाने के लिए कोनागांव स्थित उसकी ससुराल गए थे ।लडकी को घर पहुंचाकर वह कार द्वारा  अपने घर आने हेतु रांजणोली बायपासमार्गे से जा रहे थे कि सरवली पाडा स्थित नाशिक की ओर से तेजगति से आने वाली मिनी बस डिवाइडर तोडकर कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे भीषण सडक दुर्घटना हुई है।उक्त सडक दुर्घटना में  गुरुनाथ लसणे के सिर ,छाती पर गंभीर चोट आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।परंतु उन्हें समीप के प्राणायु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के लिए प्रयास किया गया  परंतु डॉक्टरों ने उनके उपचार पूर्व मृत्यु होने का घोषित कर दिया है। उक्त सडक दुर्घटना में मृत्यु होने की समाचार प्राप्त होते ही भाजपा सांसद कपिल पाटिल ,भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ,तालुका युवा अध्यक्ष निलेश गुरव आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भारी संख्या में अस्पताल  में जमा थे। जिनके मृतदेह को मंगलवार की सुबह  १० बजे पारिवली स्मशान भूमि अंत्यविधी कर दी गई है। उक्त जानकारी परिवार द्वारा दी गई है। उनके परिजनों में पत्नी ,लडका ,विवाहित लडकी व दो भाई हैं।  

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट