
केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चैरिटेबल ट्रस्ट आया आगे
- Hindi Samaachar
- Aug 28, 2018
- 262 views
मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा 50 हज़ार
खेतासराय(जौनपुर) 28अगस्त:- देश के सभी नागरिक हमारा परिवार है। इसलिए जाति, धर्म व क्षेत्र सम्बधित भेदभाव से ऊपर उठकर डूबते हुए लोगो व बाढ़ पीड़ितों को बचाना चाहिए तथा हर सम्भव मदद करना चाहिए। ऐसे में क्षेत्र स्थित अब्दुल अजीज डिग्री कॉलेज मज़डीहा शाहगंज व मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज उसरहटा शाहगंज प्रबंधन समिति के कैप्टन अरसलान बरलास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा केरल में आये बाढ़ से पीड़ित लोगो को सहायता हेतु भेजी गई 50 हज़ार रुपये की धनराशि से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र जिलाधिकारी जौनपुर के समक्ष मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मज़हब नही सिखाता आपस मे बैर रखना। हर लाचार इंसान की मदद करनी चाहिए। तभी देश की तरक्की सम्भव है। इस दौरान डॉ0 प्रशांत कुमार, डॉ0 श्रीकांत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्टर