ठाणे शहर पुलिस निरीक्षको की भारी संख्या में बदली

भिवंडी।। ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय ठाणे शहर द्वारा पुलिस निरीक्षको की भारी संख्या में बदली किया गया है इस प्रकार का आदेश पुलिस सहायक आयुक्त ठाणे शहर के डॉ.सुरेश कुमार मेकला ने जारी किया है।

आदेश के अनुसार ठाणे पुलिस परिमंडल - 02 भिवंडी के 07 पुलिस निरीक्षको का भी बदली हुई है.मिली जानकारी के अनुसार निजामपुरा पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस निरीक्षक शंकर आनंदराव ईदलकर को भोईवाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है.मानवी संसाधन विभाग ठाणे शहर में कार्यरत पुलिस निरीक्षक गणपत दिनकर पिंगले को कोन गांव पुलिस स्टेशन का वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष कल्याण में कार्यरत पुलिस निरीक्षक विलास तुकाराम पाटिल की बदली गुन्हे शाखा युनिट-2 में की गयी है। गुन्हे शाखा ठाणे शहर में कार्यरत पुलिस निरीक्षक अशोक बाबु होनमाने की बदली वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गुन्हे शाखा युनिट -2 मे किया गया है। इसके साथ ही गुन्हे शाखा ठाणे शहर में कार्यरत पुलिस निरीक्षक शितल विलासराव राऊत की बदली वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शांतिनगर के पद पर किया गया है। शांतिनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमति ममता लाॅरेन्स डिसोजा की बदली कोपरी पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पद पर किया गया है। शांतिनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस निरीक्षक सचिन सुधाकर साडंभार की बदली डोबिंवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पद पर किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट