अनैतिक संबंध का विरोध करने पर चली गोली.तीन गिरफ्तार.

भिवंडी।। भिवंडी के नागांव में एक चौंकाने वाली घटना घटित हुई है. यहाँ पर अनैतिक संबंध का विरोध करने वाले एक चचेरे भाई पर गोली मारकर हत्या करने की कोशिश किया गया.इस प्रकरण के मुख्य  आरोपी को राजस्थान के अजमेर  शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अशफाक सिद्दीकी के रुप में की गयी है वही पर सिद्दीकी के दो अन्य साथी इरशाद खान और सादिक ज़ुबैर खान को भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नौशाद मुख्तार सिद्दीकी (38) के चचेरी बहन के साथ अशफाक सिद्धीकी का अनैतिक संबंध थें। इस प्रकार की शंका नौशाद को थी.उसने इस अनैतिक संबंध का विरोध किया।  इसके अलावा, आरोपी की पत्नी के गहने उसके पास रखे थे। गुस्से में मुख्य आरोपी अशफाक सिद्दीकी और उनके साथी इरशाद खान और सादिक जुबैर खान ने मिलकर नौशाद सिद्दीकी के घर आए और उनसे बहस की। इस बहस के दौरान अशफाक ने नौशाद पर पिस्तौल से गोली चला दी.शांतिनगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया था।भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत लोंढे, शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (अपराध) नितिन पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक टोकले,श्रीराज माली, पुलिस उप निरीक्षक निलेश जाधव, पुलिस हवलदार चौधरी, पुलिस नाईक इथापे,पुलिस सिपाही पाटिल, इंगले,हरणे पाटिल, ताठे आदि ने आरोपियों को सभी जगह पर तलाश आरम्भ किया.आरोपी की तलाश मे जुटी शांतिनगर पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी राजस्थान के अजमेर में छुपा बैठा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अजमेर स्थित नील कलम होटल से अशफाक सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। सिद्दीकी से पूछताछ करने पर भिवंडी से अफसर इर्शाद खान व सादिक जुबेर खान को भी गिरफ्तार कर गुनाह में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक नितीन पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट