संदेश फाऊंडेशन ने अनोखे अंदाज मे मनाया पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती

मुंबई।। भांडुप पश्चिम मे संदेश फाऊंडेशन के द्वारा, सावित्रीबाई फुले अस्पताल मे अनोखे अंदाज मे पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती मनाई गयीं। इस मौके पर भांडुप विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऊपस्थित थे। सांसद मनोज कोटक ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सावित्रीबाई फुले अस्पताल के मरीजों को ब्लँकेट, लोटा, प्लेट, वाटी, मास्क, फल और बिस्किट का वितरण किया गया।

उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय नेता संजय शर्मा ने बताया। संदेश फांउडेशन का हमेशा प्रयास रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का मदत किया जाय। इस बात को ध्यान मे रखकर हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जंयती पर गरीब लोगों का मदत करने का फैसला किया गया।

संजय शर्मा ने कहा सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ईशान्य मुंबई लोकप्रिय सांसद मनोज कोटक के हाथों से साबित्री बाई फुले अस्पताल के मरीजों को ब्लँकेट, लोटा, प्लेट, वाटी, मास्क, फल और बिस्किट का वितरण किया गया।

संजय शर्मा ने आये हुये अतिथियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार ब्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट