शिवसेना शाखा प्रमुख दीपक म्हात्रे पर गोलीबारी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

भिवंडी।। काल्हेर गांव के शिवसेना शाखा प्रमुख व ग्राम पंचायत चुनाव में शिवसेना पार्टी के उम्मीदवार दीपक म्हात्रे व उनकी पत्नी मंगला दीपक म्हात्रे पर चुनावी रंजिश के कारण 3 जनवरी को उस समय दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने गोलीबारी कर दी जब वह मध्य रात्रि के समय अपने बंगले पर छोटे भाई द्वारा लाई गयी नई मोटरसाइकिल देख रहे थे.इस गोलीबारी में दीपक म्हात्रे व उनकी पत्नी बाल बाल बच गयी थी।

बतादें कि काल्हेर गाँव में पंचायती चुनाव 15 जनवरी को होने वाला है.जिसमें दीपक म्हात्रे व उनकी पत्नी मंगला म्हात्रे दोनों ग्राम पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी कर रहे है.इसी रंजिश के कारण फैसन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनको जान से मार देने के लिए तीन राउंड फायरिंग किया था.इस घटना की शिकायत उन्होंने नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया.नारपोली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादंवि के कलम 307,34 ,सहित आर्म अॅक्ट अधिनियम के कलम 3,25,27 प्रमाणे मामला दर्ज कर लिया था.जिसकी जांच ठाणे पुलिस के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर क्राइम ब्रांच ( गुन्हे शाखा) पुलिस सहित स्थानीय पुलिस कर रही थी।
         
इसी दरम्यान 6 जनवरी को गुन्हे शाखा की टीम को गुप्त सूचनादारों से मिली जानकारी पर इस वारदात में शामिल विक्री उर्फ सोनू प्रकाश म्हात्रे (25) निवासी कालवार गांव, प्रथम किशोर भोईर (20) निवासी डोंबिवली पश्चिम तथा वैभव विजय भोकरे (25) निवासी काल्हेर को गिरफ्तार कर सख़्ती से पूछताछ किया.तीनों ने इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर किया. गिरफ्तार आरोपियों पर गंभीर गुनाह दाखल होने के कारण गुन्हे शाखा घटक एक के सहायक पुलिस आयुक्त किसन गवली इस वारदात की जाँच कर रहे है।
           
इस गंभीर वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी विकी उर्फ सोनू प्रकास म्हात्रे, प्रथम किशोर भोईर व वैभव विजय भोकरे को गिरफ्तार करने में पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर,सहायक पुलिस आयुक्त डाॅ. सुरेश मोखला,अपर पुलिस आयुक्त ( गुन्हे) संजय येनपुरे व पुलिस उपायुक्त ( गुन्हे) लक्ष्मीकांत पाटिल के मार्गदर्शन में सहा पुलिस आयुक्त ( गुन्हे) शाखा घटक एक किसन गवली व गुन्हे शाखा यूनिट दो के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने, सहायक पुलिस निरीक्षक महेन्द्र जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक शरद वरकडे, रमेश शिंगे तथा गुन्हे शाखा यूनिट के पुलिस अमंलदार ने किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट