
कल्याण पश्चिम में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का सांसद कपिल पाटिल व विधायक कुमार आयलानी के द्वारा उद्घाटन
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Jan 06, 2021
- 524 views
कल्याण : कल्याण पश्चिम में कार्णिक रोड़ पर नूतन स्कूल के बगल में भाजपा के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन सांसद कपिल पाटिल तथा उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी के हाथों सम्पन्न हुआ। सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग द्वारा यह कार्यालय वार्ड क्रमांक 38 में खोला गया है। डॉ. गर्ग ने बताया कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए यह कार्यालय कार्यरत रहेगा। गौरतलब हो कि कल्याण डोंबिवली मनपा का चुनाव भी नजदीक है इस कारण से भी यह कार्यालय महत्वपूर्ण है।
इस उद्घाटन समारोह में तमाम लोगों ने शिरकत की जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व नगरसेवक वरुण पाटिल, विशाल पावशे, अर्जुन भोईर के अलावा राजा भाऊ पातकर, रेनू ठाकुर, समाजसेविका हिना पठान, युवानेता जितेश अग्रहरि, अरविंद मिश्रा 'पिंटू' उल्हासनगर से दिनेश अग्रहरि, पी एस आहूजा, भाजपा आघाड़ी अध्यक्ष फूलचंद यादव, संजय सिंह चाचा, विद्याधर दुबे, जयप्रकाश यादव, शोभनाथ यादव, साधना पांडे, मनोज शुक्ल, नरेंद्रप्रताप सिंह 'एन पी', अनिल जायसवाल, दिनेश मिश्र डॉ गणेश पवार डॉ सचिन डॉ पंकज इशी अनिल गर्ग महेंद्र तिवारी मनोज तिवारी मनोज शुक्ला डॉ राहुल तथा ठाणे से रवि तिवारी, रमेश गिरी तथा संजय सिंह समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर