
थाना कांड के तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jan 21, 2021
- 225 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। स्थानीय पुलिस ने थाना कांड संख्या 104/20 के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तारर कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव में दो पक्षो के बीच भूमिविवाद को ले मारपीट एवं गोलीबारी हुई थी।जीसमे बिनपुरवा गांव निवासी वीनोद बिंद पिता भूलइ बिंद, धर्मेद्र बिंद पिता रामाधार बिंद व हनुमान बिंद पिता शंकर उर्फ शिवशंकर बिंद को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।वही थाना कांड 235/20 के आरोपी बासनपुर गांव निवासी रामजन्म यादव, पिता रामयश यादव को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर