
पिंपलघर - रांजणोली सरपंचपद पर भाजपा की शारदा पाटिल निर्विरोध निर्वाचित।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 07, 2018
- 643 views
भिवंडी तालुुका का विकसित मानना जाने वाला पिंपलघर - रांजणोली ग्रुपग्रामपंचायत के सरपंच पद पर भाजपा की शारदा पाटिल शुक्रवार को पूर्ण बहुमत से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।तत्कालीन सरपंच दिप्ता ठाकरे ने आपसी सहमति के अनुसार त्यागपत्र दे दिया था जिसकारण उक्त रिक्त हुए सरपंच पद का चुनाव कराया गया । सरपंचपद के लिए तहसीलदार शशिकांत गायकवाड के आदेशानुसार पंचायत समिति के विस्तार अधिकारी आर. बी. भोसले की अध्यक्षता में ग्रामपंचायत कार्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया था। उक्त अवसर सरपंचपद पर भाजपा की शारदा अरुण पाटिल का मात्र एक ही नामांकन दाखिल किया गया था, परिणामस्वरूप पीठासीन अधिकारी आर. बी. भोसले ने सरपंच पद के लिए शरदा पाटिल को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। सरपंचपद पर शारदा पाटिल की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोडकर जश्न मनाते हुए आनंद व्यक्त किया। सरपंच पद के चुनाव के लिए भाजपा के उपसरपंच निलकंठ भोईर,सदस्य केतन म्हात्रे ,दिप्ता ठाकरे ,श्रावण पाटिल ,राजेंद्र ठाकरे ,बेबी म्हात्रे , रोहिदास भोईर,सुलोचना भगत,कैलास भोईर,स्वाती पाटिल उपस्थित थे तथा शिवसेना की सुनिता पाटिल,कुशीवर्ता खरात ,अरविंद पाटिल ,उज्वला भोईर ,सुजाता पाटिल आदि ६ सदस्य चुनाव के समय अनुपस्थित रहना उचित समझा। सरपंचपद पर शारदा पाटिल विराजमान होते ही भाजपा जिलााध्यक्ष दयानंद चोरघे ,उपाध्यक्ष विनोद ठाकरे युवा मोर्चा नेता अविनाश पाटिल ,सचिन ठाकरे आदि ने नवनिर्वाचित सरपंच शारदा पाटिल का पुष्पगुच्छ देेकर अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर सरपंच शारदा पाटिल ने मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि पिंपलघर, रांजणोली इन दोनों गांव में सांसद कपिल पाटिल ,भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे के मार्गदर्शन में केंद्र व राज्य शासन की विविध विकास योजना के माध्यम से समस्या का समाधान करके नागरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी यही मेरी संकल्पना है।
रिपोर्टर