मनपा में व्याप्त भ्रष्टाचार व मनमानी को दूर करने के लिए भिवंडीकर संघर्ष समिति द्वारा अनोखा "भ्रष्टाचार अग्नि हवन स्वाहा" आंदोलन।

भिवंडी- निजामपुर शहर महानगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण शहर की हालत बदतर हो गई है तथा  मनमाने कामकाज के कारण शहर की स्थिति भी बद से  बदतर  हो गई है। शहर की अस्तव्यस्त अवस्था को दूर करने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भिवंडीकर संघर्ष समिति द्वारा मनपा मुख्यालय के सामने एक दिवसीय  धरना आंदोलन कर  अनोखे तरीके से भ्रष्टाचार अग्नि हवन स्वाहा आंदोलन किया गया। भिवंडी कर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष दादा बोंडे के नेतृत्व में इस अनोखे धरना आंदोलन ने शहरियों का ध्यान आकर्षित किया।


आंदोलन में  भिवंडी शहर को बचाने के लिए डेसिंग आयुक्त जैसे तुकाराम मुंढे की नियुक्ति की जाने की भी मांग की गई। भिवंडीकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष दादा बोंडे ने बताया कि भिवंडी कपड़ा उत्पादन के लिए देशभर में सबसे बड़ा पावरलूम केंद्र है जिसे मांचेस्टर कहा जाता है । यहां के निर्मित कपड़े देश के अन्य शहर तथा  विदेशों में बडे पैमाने पर निर्यात किए जाते हैं। इतना बड़ा औद्योगिक शहर होने के बावजूद इस शहर की हालत बद से बदतर हो गई है, विशेषकर शहर की पूरी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। पूरे शहर में चारों ओर गंदगी का वातावरण व्याप्त है। करोड़ों रुपए महीने खर्च करने के बाद भी साफ-सफाई का काम नहीं होता है। जिसके लिए मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। इसी प्रकार भिवंडी इतना बड़ा शहर होने के बावजूद इस शहर की हालत बद से बदतर हो गई है। भिवंडी शहर की सभी सड़कों पर असंख्य गड्ढे हो गए हैं जिस पर चलना मुश्किल हो गया है शहर में चारों ओर कचरे का ढेर लगा हुआ है गंदगी ही गंदगी नजर आती है महीने का करोड़ों रुपया खर्च करके भी भिवंडी शहर में साफ-सफाई नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरा हो गया है। यह सभी समस्याएं मनपा में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण हो रही हैं ।  इसी प्रकार भिवंडी के सड़कों के साथ-साथ भिवंडी के स्व राजीव गांधी उड़ान पुल तथा धामनकर नाका उड़ान पुल की हालत धोकादायक हो कर जर्जर हो गई है।  क्योंकि इन पुलों का सही तरीके से रखरखाव और मरम्मत नहीं होती है। जो भिवंडी वासियों के लिए जान का खतरा बन गया है। मनपा नेताओं नगरसेवकों और मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा कमाया गया काले पैसे को खत्म करने के लिए यह भ्रष्टाचार अग्नि हवन स्वाहा आंदोलन किया गया है । उक्त आंदोलन में प्रमुख रुप से संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष दादा बोंडे, मोहन वल्लाल, देवराज राका, प्रवीण भाई, प्रशांत व शहर के गणमान्य, प्रतिष्ठित जागरुक  नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आंदोलन का समर्थन किया। अंत में शाम के समय कोकण विभाग से भाजपा आमदार निरंजन डावखरे ने मंच पर आकर धरना आंदोलन को खत्म कराया। इस प्रकार के अनोखे धरना आंदोलन की पूरे शहर में चर्चा व्याप्त है वहीं मनपा प्रशासन भी फुल टेंशन में है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट