
कच्चा मकान गिरने से महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल
- Hindi Samaachar
- Sep 10, 2018
- 298 views
खुटहन (जौनपुर) क्षेत्र के तिसौली गांव में रविवार की रात दो लोगों के घर गिरने से महिला समेत दो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास के लोग गम्भीर रूप से चुटहिल लोगों की कराहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर स्थानीय ने फौरन पहुँच उनको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया। वहां पर उनका गम्भीरावस्था में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उक्त गॉव में रात्रि को अचानक अर्जुन का कच्चा मकान भरभरा कर गिरने लगा जिससे प्रभावित होकर बगल में सटा भानमती देवी पत्नी विक्रम गौतम का मकान भी गिर गया। घर मे सोयी भानमती देवी (50 वर्ष) व इनके दो लड़के संजय (14वर्ष) ,अजय (12 वर्ष) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
शोरगुल सुनकर गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला तथा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्टर