
सपा के पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव का मुंबई दौरा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 01, 2021
- 1597 views
भिवंडी ।। प्रतापगढ़ सदर से सपा के पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव ( मुन्ना ) दो द्विसीय मुंबई प्रवास के दौरान मुंबई महानगर व उपनगरों में रह रहे प्रतापगढ़ व प्रयागराज के लोगों से मिलकर ग्राम पंचायत चुनाव व 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये रणनीति से कार्य करने व विरोधी पार्टियों को सबक सिखाने व सपा की सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है.वहीं पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर गाँव- गाँव जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने की जरुरत है.नागेन्द्र सिंह यादव महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव के आवास गोपालनगर स्थित राजनीतिक व सामाजिक चर्चा करते हुये सपा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी. इस अवसर पर समाजसेवी व व्यवसायी भरत यादव , कंस्ट्रक्शन व्यवसायी कृष्ण कुमार यादव , उत्तर यादव युवा संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य सूरजपाल यादव आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर