
भिवंडी भाजपा की दरार ! आर.सी.पाटिल पुनः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 07, 2021
- 903 views
भिवंडी।। ठाणे जिला के वरिष्ठ नेता तथा उद्योग पति कुछ वर्ष पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.जिसके कारण भाजपा ने ठाणे ग्रामीण क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाते हुए,चुनावों में भारी मतों के साथ उम्मीदवारों ने विजय हासिल की थी.जिले के वरिष्ठ नेता आर.सी.पाटिल ने आज भाजपा पार्टी छोड़कर पुनः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये है। बतादे कि राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में मुलाकात के दरम्यान आर.सी.पाटिल व उनके सुपुत्र अरूण पाटिल ने पुनः राष्ट्रवादी कांग्रेस की सदस्यता ली है. इस अवसर पर गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड व ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे भी उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठन के समय से पार्टी मुखिया शरद पवार के साथ आर. सी. पाटिल साथ रहे है और सदैव पार्टी हित में काम किया.इसके साथ ही जिला अध्यक्ष तथा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद लगभग 10 वर्षों तक विराजमान रहें.उन्हें समय-समय पर पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया है.अब पुनः वापसी पर जिले के ग्रामीण कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी के विकास हित में सदैव काम करुगा.गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करूगा।
रिपोर्टर