भिवंडी पुलिस द्वारा महिला पुलिस कर्मियों का किया गया सत्कार

भिवंडी।। भिवंडी के नारपोली पुलिस थाना द्वारा महिला दिन के अवसर पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर, महिला पुलिस सिपाही व महिला कर्मचारियों का सत्कार भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल के हाथों से सत्कार व सम्मान किया गया.इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे, भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, नगरसेवक सुमित पाटिल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. सांसद कपिल पाटिल ने इस अवसर पर 14 महिला पुलिस अधिकारियों को साड़ी देकर सत्कार किया. वही पर सांसद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को आर्दश मानते हुए महिला दिन के अवसर पर महिलाओं को सम्मान व सत्कार का कार्यक्रम नारपोली पुलिस थाना द्वारा किया गया है.जो सहरानीय कदम है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट