
स्वं.राजीव गांधी उड़ान पुल का मरम्मत काम शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 26, 2021
- 541 views
भिवंडी।। शहर के मध्य भाग में स्थित स्वं.राजीव गांधी उड़ान पुल जर्जर होने के कारण बड़े वाहनों के आवागमन हेतु दोनों तरफ से बंद कर दिया गया था.जिसके कारण शहर के मुख्य रास्ते पर ट्रैफिक की समस्या बनी हुई थी.लगभग तीन वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने उड़ान पुल की मरम्मत हेतु 06 करोड़ रुपये अनुदान दिया था. किन्तु काफी दिनों तक मरम्मत का काम अधर में लटका रहा। ट्रैफिक समस्या को देखते हुए नागरिकों द्वारा इस उड़ान पुल की मरम्मत करवाने की मांग की जा रही थी।
भिवंडी मनपा के आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया ने इस पुल की मरम्मत हेतु आदेश देने के बाद 25 मार्च से कल्याण नाका जंक्शन से काप अली श्मशान भूमि तक पहले टप्पा में पुल का मरम्मत काम शुरू किया गया.जिसका निरीक्षण मनपा महापौर सौं प्रतिभा विलास पाटिल व उप महापौर इमरान वली मोहम्मद खान ने किया.इस अवसर पर भिवंडी यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र प्रकाश मायने भी उपस्थित थे. वही पर महापौर पाटिल ने कहा कि बहुत जल्द ही इस पुल का मरम्मत काम पूरा कर के नागरिकों तथा वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा। जिसके कारण यातायात जाम की समस्या से छुटकारा मिल जायेगी।
रिपोर्टर