
बाघ के खाल व नाखून के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 21, 2021
- 493 views
भिवंडी।। कोन गांव पुलिस ने वन्य जीव बाघ के खाल व नाखून के अवशेषों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों के पास से बाघ का खाल व नाखून भी बरामद हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोन गांव पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाघ के खाल व नाखून की बिक्री व तश्करी करने के लिए मुंबई नासिक महामर्ग पर स्थित बांसुरी होटल ठाकुर पाडा में आ रहे है.कोन गाँव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत राव पिंगले के सूचना व मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटिल व उनकी टीम तथा वन विभाग कर्मचारी व वाॅर रेस्क्यू फाउन्डेशन के वन्यजीव अभ्यासक सुहास पवार और योगेश कांबले के साथ बांसुरी होटल के सामने नाकाबंदी कर प्रशांत सुशील कुमार सिंग (21), चेतन मंजे गौडा (23), आर्यन मिलिंद कदम (23) सर्व निवासी वडाला मुंबई और अनिकेत अच्युत कदम (25) निवासी सायन कोलीवाडा को गिरफ्तार किया है उनके पास से 49 इंच लंबा तथा 24 इंच चौड़ा वाघ के सूखा हुआ खाल व नाखून बरामद हुआ है
इस कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे, पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 भिवंडी योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले और कोन गांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले, पुलिस निरीक्षक ( गुन्हे) राजेन्द्र पवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटिल, पुलिस उप निरीक्षक पराग भाट, सहायक पुलिस उप निरीक्षक वामण सूर्यवंशी, पुलिस हवलदार राजेश शिंदे,संतोष मोरे, पुलिस नाइक विनायक मासरे,संतोष पवार,पुलिस कांस्टेबल अविनाश पाटिल, अशोक ढवले,कृष्णा महाले और गणेश चोरगे आदि पुलिसकर्मी
मौजूद रहे। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अभिजीत पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर