शांतिनगर पुलिस स्टेशन के 21 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति

भिवंडी।।  महाराष्ट्र सरकार एवं ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा भिवंडी पुलिस उपायुक्तालय के अंतर्गत शांतिनगर पुलिस स्टेशन के 21 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी गई है.जिसमें तीन सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को पुलिस उपनिरीक्षक,एक पुलिस हवलदार को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक,सात पुलिस नाईक को पुलिस हवलदार एवं 10 पुलिस शिपाई को पुलिस हवलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है.31 मई को पदोन्नति के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत,पुलिस निरीक्षक प्रशासन किरणकुमार काबाड़ी, पुलिस निरीक्षक क्राइम नितिन पाटील,सहायक पुलिस निरीक्षक मुक्ता फड़तरे एवं पुलिस उपनिरीक्षक सुप्रिया जाधव द्वारा पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पुलिस स्टेशन में सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय नलावडे,साहेबराव गायकवाड़ एवं बालासाहेब गव्हाणे को पुलिस उपनिरीक्षक एवं पुलिस हवलदार कृष्णा वरठा को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है.इसी तरह पुलिस नाईक राजेंद्र पाटील,मार्तंड भेरे,महेश बांदल,शैलेश गांगुर्डे,तुलसीराम टोपले,शिवाजी बांबले एवं वैशाली अडिवरेकर को पुलिस हवलदार एवं पुलिस शिपाई दाजी तांबे,पद्माकर पड़वल,गोरक्षनाथ दराड़े,जितेंद्र पाटील,चरणसिंग सूर्यवंशी,रमेश पटोले,अमोल नवले,मिलिंद निकम,नितीन वाणी एवं अरुणा कारभारी को पुलिस नाईक के पद पर पदोन्नति दी गई है.पदोन्नति पाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने शुभकामनाएं दी हैं.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट