वैश्विक महामारी कोरोना में वैदिक संघ के संस्थापक सदस्य जितेन्द्र बर्णवाल गरीबों के मसीहा बने

देवघर ।। देवघर में वैश्विक महामारी कोरोना कि दूसरी लहर में जहां तमाम बड़े नेता व जनप्रतिनिधि अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। वही विश्व सनातन वैदिक संघ के सदस्य गरीबों के लिए मसीहा के रूप में मदद कर रहे हैं। वैदिक संघ के संस्थापक सदस्य जितेन्द्र बर्णवाल के द्वारा असहाय जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। विश्व सनातन वैदिक संघ के द्वारा विभिन्न गांवों में राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बाजला चोक समीप एक असहाय विधवा महीला को 30 दिनों की राशन सामग्री उपलब्ध करवाया गया जिसमें भोजन बनाने के हरेक छोटे बड़े सामग्री का ध्यान रखा गया। मौके पर विश्व सनातन वैदिक संघ के संस्थापक रोशन मिश्रा, जितेन्द्र बर्णवाल, बिपुल कुमार सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट