पति ने फेसबुक पर डाली अपनी ही पत्नी की तस्वीरें, उसे बताया कॉलगर्ल, पति गिरफ्तार
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jun 12, 2021
- 519 views
ठाणे/भिवंडी(रविशंकर मिश्रा) ।। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति ने अपनी ही पत्नी के फोटो फेसबुक पर अपलोड करते हुए कॉलगर्ल लिख दिया,और उसकी शर्मनाक हरकत यंही तक नही रुकी, उसने अपनी पत्नी के फोटो के साथ पत्नी का मोबाइल नंबर भी लिख दिया, जिसके बाद पत्नी के पास अनजान नंबरों से फोन आने लगे। अनजान नंबरों से फोन आता देख पीड़ित महिला ने मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को घर से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि मुंडाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 2016 में एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के तीन साल बाद घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर दंपती में विवाद हो गया। 2019 में महिला पति को छोड़कर ससुराल से अपने मायके जाकर रहने लगी। इसी बीच पति ने महिला के फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। उसके बाद महिला ने एसएसपी से लेकर थाने तक शिकायत की। शुक्रवार को महिला की तहरीर पर आरोपित पति खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि आरोपित पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने ही महिला की फोटो फेसबुक पर डालकर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था।
रिपोर्टर