OBC आरक्षण कायम रखने के लिए महाविकास आघाडी सरकार की नाकामी पर भाजपा ने किया निषेधार्थ आंदोलन

भिवंडी।। ओबीसी आरक्षण कायम रखने के लिए महाविकास आघाडी सरकार की नाकामी के विरोध में भाजपाच ने विरोधीपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल के नेतृत्व में राज्य भर में चक्का जाम आंदोलन किया गया।

इसी तरह भिवंडी शहर  जिला अध्यक्ष संतोष एम.शेट्टी के नेतृत्व मेें व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र अरुण जाधव की अध्यक्षता में सरकार के विरोध आक्रोश आंदोलन कल्याण नाका पर चक्का जाम कर किया गया.इस आंदोलन में संगठन महासचिव व नगरसेवक हर्षल पाटिल, गटनेता हनुमान चौधरी, महासचिव राजू गाजेंगी, प्रेमनारायण राय, नगरसेवक श्याम अग्रवाल, नित्यानंद नाडार, पूर्व नगरसेविका कल्पना शर्मा,महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य निर्मला टावरे, जिला उपाध्यक्ष संदीप पाटिल, सत्वशीला जाधव, युवा अध्यक्ष राजू चौघुले, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता परमनी, प्रसिद्धी प्रमुख पीडी यादव, उत्तर भारतीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, दक्षिण भारतीय अध्यक्ष मोहन कोंडा, बिहार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक झा, सांस्कृतिक सेल संयोजिका मानसी राजे, सोशल मीडिया प्रमुख राम बुरा,मंडल अध्यक्ष भरत भाटी, राजेंद्र वासम, विकास जैन, मारुती देशमुख, रवि पाटिल, बालकिशन कल्याडप, उत्तर भारतीय महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता यादव ,उत्तर भारतीय युवा अध्यक्ष अनिल केशरवानी, वैशाली पाटिल, संदीप जडेजा, रमा बोद्दुल, शशिकला तिवारी, अजित सिंह ,शालिनी किल्जे फाहद खान, नंदा टावरे,  कल्पेश घाडगे, कल्लू जैसवाल, कार्यालय प्रमुख नंदन गुप्ता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे.उक्त अवसर पर सासंंद कपिल पाटिल ने मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि महाविकास आघाडी सरकार कानून में रूपांतर करने के लिए टालमटोल कर रही है जिसका फटका राज्य भर के ओबीसी कार्यकर्ताओं को लग रहा है.महाविकास आघाडी निष्क्रिय कार्यभार के चलते ओबीसी कार्यकर्ताओं के राजकीय भविष्य समाप्त करने का प्रयत्न है इस प्रकार का आरोप सासंंद कपिल पाटिल ने लगाया है.वहीं पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने यह भी चेतावनी दी है कि ओबीस समाज को न्याय मिलने तक भाजपा द्वारा आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट