महगाई के खिलाफ खारघर मे आंदोलन

मुंबई।। केंद्र सरकार का चारों तरफ हो रहा हैं विरोध। इसके  तहत एक नजरा खारघर मे दिखा। खारघर मे केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा।  केंद्र सरकार ने रसोई गैस , डीजल और पेट्रोल के दर मे वेतासा वृद्धि कर रही है। जिससे आम आदमी तरस्त हो चुके है। घर का खर्चा बढ गया है। लोगों का रोजगार बंद हो रहे हैं। नौकरीया कम हो हो रही है। बेरोजगारी प्रतिदिन बढती जा रही है।आमदनी कम हो गया है लेकिन केंद्र सरकार जनता के तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है।

इस मूल्य वृद्धि को लेकर राष्टवादी कांग्रेस पार्टी ने पनवेल शहर द्वारा खारघर मे शिल्पा चौक पर आंदोलन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सतीश पाटील एवं उपाध्यक्ष आर एन यादव के नेतृत्व मे वलीराम नेटके ( शहर अध्यक्ष) ने आयोजन किया। इस आंदोलन मे एम दास नारकर, भाऊ साहेब लबड़े, कृष्णा मर्ढेकर, महेश राऊत, राजश्री कदम मैडम आदि महिलाएं शामिल थी।

आर एन यादव ने बताया आज सांकेतिक आंदोलन है यदि कीमतें कम नहीं हुई तो सड़क पर उतरने के लिये विवश होना पडेगा। जनता मे भारी आक्रोश हैं केंद्र सरकार को होश मे आना होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट