
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा प्रोफेसर डॉ.अनिल सिंह का गौरव
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 23, 2021
- 450 views
भिवंडी ।। सोनूभाऊ बसवंत महविद्यालय शाहपुर (ठाणे) के हिन्दी विभागाध्यक्ष व हिन्दी अध्ययन मण्डल, मुंबई विश्वविद्याल के अध्यक्ष, प्रोफेसर डॉ.अनिल सिंह को शोध एवं साहित्यिक सेवाओं हेतु महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी द्वारा ‘साहित्य गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उक्त सम्मान समारोह साहित्य,भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित संस्था हिन्दी कश्मीरी संगम द्वारा 'राजभवन',मुंबई में प्रदान किया गया. सम्मान समारोह मौके पर प्रो.बीना बुदकी को साहित्य एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘साहित्य गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया.सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और सामाजिक सेवाओं के लिए वडोदरा के आचार्य महेशजी, जयपुर से रागनी प्रसाद, मुंबई से दिनेश बरोट,पटना से पूनम आनंद,गुजरात से डॉ.आक्षव पटेल, डॉ.सुधीर तारे, उमेश गिरि व अन्य राज्यों के विद्वानों को भी महामहिम द्वारा गौरवान्वित किया गया. डॉ अनिल सिंह को महामहिम कोशियारी के हाथों हिंदी साहित्य का गौरवशाली पुरस्कार "साहित्य गौरव" दिए जाने पर सेंट जेवियर कालेज मुंबई के हिंदी विभागाध्यक्ष डा भगवती उपाध्याय, प्रो.अरुण कुमार सिंह,डॉ बलवंत सिंह सहित सोनू भाऊ बसवंत महाविद्यालय के प्राचार्य,उप प्राचार्य सहित शुभचिंतकों नें अपार हर्ष प्रकट कर शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर