भांडुप मे संदेश फाउंडेशन परिवार के द्वारा सावन महीने मे सुंदरकांड और कजरी गीत का कार्यक्रम सम्पन्न

मुंबई ।। - भांडुप मे सुंदरकांड के साथ साथ सावन महीने मे कजरी गीत का कार्यक्रम फुगावाला कम्पाउंड मे 1जुलाई को शाम 4 बजे रखा गया था। जहाँ पर संदेह फाऊंडेशन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सोशल डिस्टेंसिंग खास ध्यान रखा गया था। इस कार्यक्रम मे कजरी गीत गायकों ने सभी के मन को मुग्ध कर दिया।

 संदेश फाऊंडेशन के अघ्यक्ष संजय आर शर्मा ने बताया।सावन का महीना बहुत पवित्र होता है। हर तरफ भक्ति मय भावना बनी रहती है। हमारे उत्तर भारत मे कजरी गीत एवंम लोकगीत का रंगारंग कार्यक्रम बडे जोश के साथ मनाया जाता है। इसी परंपरा को ध्यान मे रखकर हर साल कजरी महोत्सव मुंबई मे मनाया जाता है। यह कार्यक्रम हम सब मिलकर 17 वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन कोविड के चलते 2 सालों से कजरी महोत्सव बडे  पैमाने पर नहीं हो पा रहा है।  

इस कार्यक्रम मे कजरी गायकों ने अपनी मधुर स्वर से सबके मन को मुग्ध कर दिया। सारा वातावरण भक्ति मय मे डूब गया। इसमे उपस्थित कजरी गीत गायक दीपक साहनी ऊर्फ छोटा खेसारी और गोविंदा।

इस कार्यक्रम मे उपस्थित सदाशिव चतुर्वेदी, अनिल मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, अनिल सिंह, विनय मिश्रा, सुनिल मिश्रा,  बाबुलनाथ दुबे, राधेश्याम यादव , नागेचंद दुबे, विनोद शुक्ला, हरिशंकर शर्मा, आर के पाल , पुरषोत्तम यादव, अवधेश तिवारी और महिला कार्यकर्ताओ के साथ सभी लोगों का संजय शर्मा ने  आभार ब्यक्त किया। और विशेष रूप से बाबुलनाथ दुबे का आभार ब्यक्त किया। क्यों कि इस कार्यक्रम के आयोजन मे बाबुलनाथ दुबे की बडी भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट