जन आर्शीवाद यात्रा ने देश के राजनित को गरमा दिया तथा महाराष्ट्र मे तो दिख सकते हैं बडे बडे भूचाल

मुंबई।। मुंबई मे भाजपा द्वारा जन आर्शीवाद यात्रा को सीधा मुंबई महानगर पालिका चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है। वहीं शिवसेना भी अपनी तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के निमयों का उल्लंघन करने के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया। इस प्रकार से आने वाले दिनों मे महाराष्ट्र के राजनित मे बहुत से भूचाल दिखने को मिल सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने परोक्ष रूप से शिवसेना पर निशाना साधा है। 32 साल के पाप का घड़ा भर गया है कहते हुए उन्होंने कहा, आने वाले BMC चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, इस बार मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में बीजेपी जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्र को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार सख्त नजर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में मुंबई के विले पार्ले, खेरवादी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवांडी पुलिस थाने में कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में बीजेपी के भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में कई कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया था। जिसका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत करना जरूरी है।कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कई राज्यों मे हो सकता है भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट