22 लाख रू0 की अवैध शराब,188 गत्तों में बन्द लगभग 9332 बोतलें बरामद तथा एक नफर वांछित अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

पटरंगा, अयोध्या ।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय अयोध्या के दिशा निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान आलआउट के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रुदौली अयोध्या के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष परटरंगा विवेक कुमार सिंह द्वारा थाने की पुलिस टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर रानीमऊ चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन का पीछा कर एक D.C.M वाहन स0 UP15 CT-1966 में लदे 188 गत्तों में बन्द लगभग 9332 बोतलों में कुल 1630 लीटर विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद व एक नफर अभि0 मनोज पुत्र हवा सिंह को गिरफ्तार किया गया।जिला आबकारी निरीक्षक द्वारा बरामद अवैध शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 22 लाख रुपये बताय गया है।बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को बिना किसी वैध परमिट के तस्करी कर उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व को भारी क्षति पहुंचायी जा रही थी, जिस पर पटरंगा पुलिस जनपद अयोध्या द्वारा अवैध शराब की खेप को पकड़ व तस्कर को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व को भारी क्षति होने से रोका गया।उपरोक्त बरामद शराब के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/2021 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420/467/468/471 IPC में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभि0 उपरोक्त थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 156/21 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420 IPC में भी वांछित था।उक्त उत्कृष्ठ कार्य हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 20000 रू0 का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।


पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 190/2021 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420/467/468/471 IPC

2. मु0अ0सं0 156/2021 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420 IPC

बरामदगीः

1. 188 गत्तो में विभिन्न ब्राण्ड- इम्पीरियल ब्लू व किंग्स गोल्ड की लगभग 9332 बोतलें

2. 9332 बोतलों में कुल 1630 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब

3. एक अदद D.C.M वाहन सं0 UP15 CT-1966

4. D.C.M वाहन सं0 UP15 CT-1966 के कूटरचित पंजीकरण प्रमाणपत्र 

नाम व पता अभियुक्त: 

 मनोज पुत्र हवा सिंह नि0 ग्राम व पोस्ट नूनसर थाना बहल जनपद भिवानी राज्य-हरियाणा 

गिरफ्तारकर्ता टीम:

1.थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

2.व0उ0नि0 सुधाकर यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

3.उ0नि0 हरिवंश यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

4.उ0नि0 सुधीर कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

5.चौकी प्रभारी हाइवे उ0नि0 श्री जितेन्द्र यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

6.उ0नि0 कमलेश कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

7.आरक्षी मनीष तिवारी थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

8.आरक्षी रवि चौधरी थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

9.आरक्षी रामकिशुन यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

10.आरक्षी रामाश्रय यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

11.आरक्षी अनिल कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

12.अभिषेक कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

13.आरक्षी राजेश कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

14.आरक्षी अमरेश कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

15.आरक्षी शिवम थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

16.आरक्षी रामकुमार यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

17.आरक्षी कमलेश यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

18.आरक्षी राहुल कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

19.आरक्षी जीतबहादुर यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

20.आरक्षी संदीप पाल थाना पटरंगा जनपद अयोध्या

21.आरक्षी सुशील कुमार सिंह थाना पटरंगा जनपद अयोध्या।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट