
गणपति दर्शन कर लौट रहे माॅ बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 18, 2021
- 587 views
भिवंडी ।। भिवंडी - ठाणे बायपास महामार्ग पर हो रहे रातो दिन ट्रैफिक से यह रास्ता प्रवासियों सहित वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है.गुरूवार शाम गणपति दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे माॅ और बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.जिसके कारण दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमणे पाडा भिवंडी निवासी बेबीबाई बालाराम काकडे (45) व नितिन बालाराम काकड़े (26) दोनों मां बेटे अपनी पुत्री के घर पूर्णा गांव गणपति दर्शन करने के लिए गये थे.गणपति दर्शन करने बाद दोनों गुरुवार शाम को मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दरमियान माणकोनी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी.जिसके कारण दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से गांव में गहरा शोक व्याप्त है तथा घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुँची नारपोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्ट मार्डम के लिए सरकारी उप जिला अस्पताल भेज दिया है.वही पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र वाणी के मार्गदर्शन में शुरू है।
रिपोर्टर