
भिवंडी - कशेली - ठाणे सड़क पर हुए गड्ढों को लेकर वंचित बहुजन आघाडी का धरना आन्दोलन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 24, 2021
- 626 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर से बाहर जाने वाली सभी मुख्य सड़कें भारी बरसात के कारण खस्ताहाल हो गयी है। जिसके कारण आऐ दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। वही पर विकट ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। किन्तु आश्चर्य की बात है अधिकांश सड़कें बीओटी पद्धति से बनाई गयी है जिस पर टोल टैक्स भी वसूला जाता है। किन्तु टोल टैक्स वसूल करने के बाद भी टोल कंपनियां सड़क मरम्मत करने में लापरवाही बरत रही है। भिवंडी से कशेली होते हुए ठाणे जाने वाली सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है। जिसके कारण घंटों यातायात पूरी तरह से जाम रहता है। इस सड़क की मरम्मत को लेकर विभिन्न राजकीय पक्षों ने आन्दोलन किया है। किन्तु शासन व टोल टैक्स वसूल करने वाली टोल कंपनियां द्वारा आश्वासन देने के बाद भी सड़क मरम्मत नहीं करवाया गया। जिसे देखते हुए आज वंचित बहुजन आघाडी के ठाणे जिला अध्यक्ष सुनील भगत के नेतृत्व में कशेली टोल नाका पर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर धरना आन्दोलन किया गया। स्थानीय पूर्णेश्वर टेंपो मालक चालक संघटना द्वारा इस आन्दोलन का समर्थन किया गया। वही पर आन्दोलन कारियो ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , पालक मंत्री ठाणे एकनाथ शिंदे तथा केन्द्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल का फोटो लगी बैनर पोस्टर हाथों में लेकर शासन का तीव्र विरोध किया है। इस आन्दोलन के दरमियान वंचित बहुजन आघाडी और पूर्णेश्वर टेंपो मालक चालक संघटना के भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर