
भिवंडी में पांच लाख रुपये का चरस जब्त, एक गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 25, 2021
- 443 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर में मादक व नशीले पदार्थों की भारी मात्रा में बिक्री की जाती है। प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री कर रहे माफिया व तस्करो पर लगाम लगाने तथा उन्हें जेल भेजने के लिए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया है। जिसके तहत शांतिनगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक शीतल राउत के नेतृत्व में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। इसी दरमियान एक अंडरकवर मुखबिर के माध्यम से पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र पाटिल को सूचना मिली कि भारत परिसर क्षेत्र में एक व्यक्ति चरस बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही दल बल के साथ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र पाटिल ने उक्त जगह पर जाल बिछाकर संदिग्ध व्यक्ति सुमैल मुस्ताक अंसारी (22) को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास से कुल 490 ग्राम वजन के चरस मिला। जब्त किये गये चरस की बाजार कीमत 04 लाख 90 हजार के आस पास आंकी गयी है। गिरफ्तार युबक के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर