वसई रोड-दिवा-पनवेल ट्रेन शुरू, यात्रा के लिए कोव्हिड नियमों का करना होगा पालन

भिवंडी ।। मुंबई उपनगरीय रेलवे को फिर से शुरू किया गया है। इसके विपरीत मध्य व पश्चिम रेल्वे को जोड़ने वाला वसई - दिवा मार्ग पिछले 18 महीने से बंद पड़ा हुआ था। शुक्रवार पुनः इस लाइन पर ट्रेन शुरू होने से यात्रा करने यात्रियों में खुर्शी की लहर व्याप्त है।रेल सेवा बंद होने के कारण सड़कों पर यातायात जाम की समस्या बनी थी। बरसात के मौसम में भिवंडी-ठाणे-भिवंडी-कमान मार्ग में गड्ढों के कारण प्रवास में काफी समय लगता था और यात्रा भी असुविधा जनक रहती थी।भिवंडी रोड़ रेल्वे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 10 बज कर 25 मिनट पर वसई - दिवा ट्रेन का आगमन हुआ। जिसे भिवंडी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का स्वागत किया और अगली यात्रा के लिए झंडा दिखाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, रेल्वे राज्य मंत्री राव साहेब दानवे,केन्द्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मार्ग पर बंद पड़ी ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए मांग किया गया था। आज से शुरू ट्रेन के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता यहाँ पर उपस्थित हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नगरसेवक निलेश चौधरी पदाधिकारी राजू गाजंगी,प्रेषित जयवंत, ममता परमानी, कल्पना शर्मा, मनीषा भांगरे, वंदना तवारे, जियालाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।बतादें कि मध्य रेलवे ने वसई रोड-दिवा-पनवेल मंडलों पर मेमू सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। इसके लिए मुंबई मंडल में ईएमयू उपनगरीय सेवाओं के लिए कोव्हिड 19 प्रोटोकॉल मानदंड को टिकट / पास जारी करने और मेमू सेवाओं के यात्रा करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। रेल्वे के प्रवासियों ने बताया कि रेल सेवा पिछले 18 महीने से बंद पड़ी थी‌। भिवंडी में भारी संख्या में गोदाम व्यवसाय होने के साथ साथ कपड़ा उद्योग की नगरी के नाम से पहचाना जाता है। किन्तु रेल्वे बंद होने के कारण इस क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़कों की खस्ताहाल के कारण उन्हें ट्रैफिक की समस्या से दररोज गुजरना पड़ा। इसके साथ कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी। किन्तु अब ट्रेन शुरू होने के बाद राहत मिली है। इसके साथ ही ट्रैफिक समस्या से भी निजात मिल गयी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट