धक्का लगने से एक की मौत दुसरा युवक घायल

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद (कैमूर)।। थाना के हाटा महदाइच सड़क पर धक्का लगने से युवक की हुई मौत दुसरा घायल हुआ। मौके पर पंहुची पुलिस ने राहगीर ों के मदद से अस्पताल पंहुचाया। दोपहर दो बजे के लगभग बक्छरा गाँव निवासी कुन्दन कुमार पटेल उम्र 24 एवं भोला यादव उम्र 22 किसी काम के लिए इलिया उत्तर प्रदेश मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को बाइक से जाते समय निबी गाँव के सामने मैजिक गाड़ी ने धक्का मारकर गिरा दिया। धक्का लगने से बाइक से गिरे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने से मौके पर पंहुची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से शिवरामपुर निजी अस्पताल में पंहुचाया। दोनों युवकों का हालत गंभीर देखने के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया। दोनों युवकों को बनारस ले जाते समय कुंदन कुमार पटेल की मौत हो गई। भोला यादव का इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन थाना पर लिखित आवेदन नहीं दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मृतक परिजनों के आवेदन पर नियमानुसार कारवाई की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट