
जब्बार कंपाउंड के खुले नाला से मजदूर परेशान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 08, 2021
- 478 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर के जब्बार कंपाउंड में खुले नालों से मजदूरों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ के नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। इसी गंदे पानी में मजदूरों को रोज पैदल चलकर अपने कारखानों तक काम करने के लिए जाना पड़ता है। यही नहीं अधिकांश नाले के चेंबर भी खुले है जिसके कारण आऐ दिन मजदूर इसी खुले चेंबर में गिर कर घायल हो रहे है।
मनपा प्रशासन सदैव इस क्षेत्र को अनदेखा करती आ रही है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों व मजदूरों में मनपा प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बतादें कि जब्बार कंपाउंड पावरलूम कारखानों का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में भारी संख्या में पावरलूम कारखानों संचालित है। इन कारखानों में लाखों ग़रीब मजदूर काम करते हैं। जिन्हें दररोज अपने कारखानों तक पैदल ही जाना पड़ता है। किन्तु सड़कों पर बहता नालों का दूषित पानी के कारण सड़कों के ऊपर रखे पत्थरों से गुजरना पड़ता है । स्थानीय निवासी व मजदूर राम कृपाल ने बताया कि जब्बार कंपाउंड का यह नाला कई वर्षों से सड़कों पर से बहता हुआ आ रहा है। मुख्य नाले के सभी चेंबर भी नदारद है। जिसके कारण आऐ दिन मजदूर इन खुले चेंबर में गिरकर घायल हो रहे हैं। मनपा प्रशासन द्वारा ना तो कभी नाले की सफाई करवाई जाती है और नहीं मरम्मत करवाती है।
स्थानीय नगरसेवक भी इस ओर ध्यान नहीं देते क्योंकि यह पावरलूम कारखाने का क्षेत्र है। जिसके कारण इन्हें इस क्षेत्र से विकास काम करने से कोई फायदा नहीं मिलता। इसलिए शायद यह पूरा क्षेत्र कई वर्षों से विकास से वंचित है। पावरलूम कारखाना चलाने वाले एक व्यवसायी ने बताया कि यह नाला पहाड़ी के ऊपर स्थित बस्तियों से निकला है। जिसमें डैनेज की लाईन का भी समावेश है। किन्तु जब्बार कंपाउंड परिसर में लगभग 300 मीटर यह बड़ा नाला पूरे तरह से जाम है। जिसके कारण नाले का पूरा गंदा पानी सड़कों से होकर बहता है। वही पर लगभग 100 मीटर तक नाले के सभी चेंबर गायब है। जिसके कारण दररोज इन खुले चेंबरों में गिरकर मजदूर घायल हो रहे है इस संबंध में स्थानीय मनपा प्रशासन को लिखित रूप से शिकायत की गयी है। किन्तु अभी तक किसी प्रकार की ठोस कारवाई नहीं की गयी है। स्थानीय मजदूरों ने कहा अगर इस नाले की सफाई व मरम्मत जल्द नहीं करवाया गया तो आगे मनपा प्रशासन के खिलाफ तीव्र आंदोलन किया जायेगा।
रिपोर्टर