भांडुप मे देवी स्थापना का २४वाँ साल- शिव श्रद्धा मंडल

मुंबई।। भांडुप पश्चिम के फरीद नगर मे  शिव श्रद्धा मंडल द्वारा २४ साल से दुर्गा माता जी का स्थापना किया जा रहा है। इस क्षेत्र मे उत्तर भारतीयों कि संख्या अधिक होने से उत्तर भारत मे होने वाली दुर्गा पूजा को ध्यान मे रखकर , उसी पद्धति के अनुसार  मनाया जाता है। यहाँ पर नौ दिन रौनक बन रहती हैं। शिव श्रद्धा मंडल के पंडाल मे देवी माता के दर्शन के लिये भक्तों का तांता लगा रहता है।

शिव श्रद्धा मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया । आगे साल यानी 2022 मे देवी माता का २५वाँ साल है इसलिये बडी धूमधाम से मनाये जाने का प्लानिंग किया जा रहा है। दो साल से कोविड नियमों का पालन करते हुये मना रहे है। देवी माँता के भंडारे मे लगभग दस हजार से अधिक श्रध्दालु उपस्थित होते हैं और भंडारे मे प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहाँ पर समाज सेवक और सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ उपस्थित रहते हैं।

अनिल सिंह ने कहा माता रानी से प्रार्थना है कि सभी लोगों मे आपसी भाईचारा बढाये और कोविड महामारी से मुक्ति दिलाये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट