पूर्व विधायक ने किया आशा वर्कर्स और आंगनवाडी सेविकाओं का सम्मान

भिवंडी ।। सामाजिक स्तर पर काम करने वाले वर्कर्स को प्रोत्साहन देने के लिए नवरात्रि उत्सव के दरमियान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया जा रहा है। इसके तहत ही शिवसेना भिवंडी पूर्व के विधायक रुपेश (दादा) म्हात्रे द्वारा कोव्हिड काल के महामारी दरमियान अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करने वाली आंगन वाडी सेविकाओं सहित आशा वर्कर्स को नव दुर्गा के रुप में सम्मानित किया गया। इस  कार्यक्रम का आयोजन भादवड गांव स्थित महेन्द्र कल्याणकारी सामजिक संस्था द्वारा किया गया था। इन नव दुर्गाओं को सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे ने कहा कि महामारी के डर से लोग अपने घरों में बैठे हुए थे। उस संकट के घड़ी में मामूली वेतन पाने वाली आंगनवाडी सेविकाऒ और आशा वर्कर्से ने अपनी तथा अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा की है। समाज की सच्ची श्रद्धा के साथ काम करने वाली महिलाएं नव दुर्गा है। जिसके लिए उन्हें सम्मानित करना समाज का कर्तव्य है। आज महेन्द्र कल्याणकारी सामजिक संस्था ने आगे आकर ऐसे महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें नव दुर्गा का सम्मान दिया है। इस अवसर पर मनपा के स्थायी समिति सभापति संजय म्हात्रे, विनीता म्हात्रे, अनिता म्हात्रे ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नरेश म्हात्रे व मनोहर तरे ने विषेश मेहनत की। वही पर कार्यक्रम का सूत्र संचालन रविन्द्र तरे ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट