शिक्षण महर्षि सोमनाथ पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर विविध जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भिवंडी।। भिवंडी तालुका के खांडपे गांव के शिक्षण महर्षि सोमनाथ पाटिल के जन्मदिवस के अवसर पर गांव के नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ साथ ई- श्रमिक व पेनकार्ड शिविर का आयोजन कर मनाया गया। बतादें कि खांडपे गांव के शैक्षणिक क्षेत्र में उन्होंने विषेश योगदान दिया है। जिसके कारण गांव के लोगों ने उन्हें शिक्षण महर्षि की उपाधि दी है। साई पिंपलेश्वर ट्रस्ट के माध्यम से उनके जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर का सैकड़ों ग्रामस्थों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर युवा सेना जिला प्रमुख प्रभुदास नाईक, उप सरपंच ज्ञानेश्वर पाटिल, युवा सेना विभाग अध्यक्ष प्रेमनाथ पाटिल, ग्राम पंचायत समिति सदस्य विनोद तारे, अनंता पाटिल, शरद पाटिल, निखिल तारे, चेतन पाटिल कमला बाई, लक्ष्मण दलवी, दिपक पाटिल, प्राथमेश पाटिल , प्रदीप तारे आदि लोग उपस्थित थे। वही पर स्कूल छात्रों व उपस्थित मान्यवरों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रशांत भोसले सर ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट