भिवंडी में शांतिपूर्वक मनाया गया ईद मिलादूनब्बी

भिवंडी।। मुस्लिम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद मिलादूनब्बी के रूप में बड़े उत्साह के साथ भिवंडी में मनाया जाता है।किन्तु कोव्हिड काल के कारण भीड़ भाड़ एकत्रित ना हो इसलिए प्रशासन ने ईद मिलदुनाब्बी उत्सव समिति को प्रतीकात्मक जुलूस निकालने की अनुमति दी है। जिसमें दस लोगों की शामिल होने की अनुमति थी।
बतादें कि भिवंडी में ईद मिलादूनब्बी जुलूस पर 37 साल तक प्रतिबंध लगा था। जिसे  2005 में तत्कालीन गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने प्रतिबंध हटाकर जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। उसके बाद से ही कोटरगेट मस्जिद से मामा भांजा दरगाह चविंद्रा तक जुलूस निकाला जा रहा है। जिसमें लाखों लोग शामिल होते थे। किन्तु पिछले वर्ष से फैली वैश्विक महामारी कोव्हिड -१९ वायरस के कारण सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर शासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। किन्तु इस महामारी पर लगाम लगने तथा घटती संख्या को देखते हुए रज़ा अकादमी के भिवंडी शहर अध्यक्ष शकील रज़ा के नेतृत्व में मोहम्मद शरजील रज़ा, वकास रज़ा, जकारिया रज़ा, सैयद अब्दुल हमीद, सैयद तंज़ील, सैफ मोमिन, इमरान चबीवाले आदि के शिष्टमंडल शहर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पुलिस ने केवल दो वाहनों पर केवल 10 लोगों के साथ जुलूस निकालने की अनुमति दी। एक वाहन पर जुलूस के सदस्य व दूसरे वाहन पर नाद गायन करने वाले लोगों के लिए था। इस प्रकार की जानकारी पुलिस सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई थी। आज ईद मिलादूनब्बी के जुलूस होने के कारण अनेक लोग कोटरगेट पर भीड़ के रुप में इकठ्ठा हो रहे थे। किन्तु पुलिस बल से इस परिसर के सभी सड़कों व मार्गों परबैरिकेडिंग करके रखा हुआ था तथा नागरिकों को जुलूस में शामिल होने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट