भिवंडी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ आन्दोलन

भिवंडी ।। देश व राज्य में बढ़ती महंगाई के कारण विभिन्न पार्टियों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना आन्दोलन कर रही है। इसी क्रम में राज्य के राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेहबूब शेख के आदेशानुसार भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष शोहेब गुडडू तथा भिवंडी शहर निरीक्षक हैदर शेख के मार्गदर्शन में भिवंडी शहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई और प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ आन्दोलन किया और इस आन्दोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवकों ने ''वाह रे मोदी तेरा खेल सोने के भाव में बिकता तेल'' नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ तीव्र निषेध व्यक्त किया। इस अवसर पर युवक महासचिव सुल्तान सिद्दीकी, उपाध्यक्ष जाहिद शाह, मुख्य संघटक सरफराज खान, कोषाध्यक्ष शरीफ अंसारी,उपाध्यक्ष इमरान खान, उपाध्यक्ष मुबाशिर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष शाहिद शेख, उपाध्यक्ष प्रेम देवलीकर, सचिव कादर,सचिव परवेज़ अंसारी, ज़ुबैर शेख, वाली हाशमी आदि युवक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट