हरिओम मानस सेवा संस्था द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या कार्यक्रम सम्पन्न

उल्हासनगर ।। हरि ओम मानस सेवा संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम माँ शारदा म्युजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों द्वारा संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ बहुत ही सुन्दर मधुर वाणी में सम्पन्न हुआ जिसमें,महामंत्र की चौपाई है,

सो तुम जानहु अंतरजामी, पुरवहु मोर मनोरथ स्वामी।।

विगत कई वर्षों से यहाँ श्रीरामचरितमानस अखण्डपाठ का आयोजन 24,25 अक्टूबर को होता था,लेकिन कोरोना काल जब से आया सारे कार्यक्रम लगभग बन्द पड़े रहे,

आपको बताये की फक्कड़ मण्डली संकट मोचन हनुमान मंदिर की ऐसी कृपा है कि जो प्रभु चाहते है तो ओ करवा ही लेते है,ऐसे ही संस्था के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एवम समस्त पदाधिकारी मिलकर कार्यक्रम को सजाए ,और भजन संध्या में,प्रमुख गायक,शिवपूजन मिश्रा,ताड़क मिश्रा,करण पाण्डेय,और भोजपुरी के लोकप्रिय गायक हैप्पी यादव ने तो सबको अपनी मधुरवाणी से मंत्रमुग्ध कर दिया,लोग नाच नाच के झूम उठे,इतना आनंद आया कि जिसका वर्णन किया नही जा सकता,इसी दौरान शहर के कई समाज सेवक  अपनी उपस्थिति दर्ज कराए प्रमुख रूप से होमनारायन वर्मा,अनिल पाण्डेय,माँ झिनका फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि,विशेष कार्यकारी अधिकारी महेश किशोरीलाल यादव,बदलापुर से उमेश तिवारी,माँ शारदा मानस सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल जयसवाल, कलम्बोली से सुशील सिंह,नन्हे चौबे, भाजपा उत्तर भारती मोर्चा,अध्यक्ष फूलचंद यादव,कामगार आघाडी अध्यक्ष ऋषिकेष मिश्रा, वरिष्ठ समाज सेवक विद्याधर दुबे,एडवोकेट रुद्रमणि पाण्डेय,विपिन द्विवेदी,सुभाष मिश्रा,गंगासागर मिश्रा,ऐसे तमाम महानुभाव अपनी हाजरी बाबा के दरबार मे लगाए,कार्यक्रम को सफल बनाने में,राजेश त्रिपाठी,मोहन मिश्रा,रमाकांत शुक्ला, रामजी शुक्ला,वीरेन्द्र मिश्रा,शेखर लिंगायत, आशीष तिवारी, राकेश त्रिपाठी,रामु पाण्डेय और प्रमुख यजमान ध्रुवनाथ तिवारी सपत्नी संकल्प लेकर कार्यक्रम में बड़ी भूमिका निभाई, इसके साथ हवन महाआरती, एवम भंडारे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,आये हुए लोगो का आभार प्रदर्शन राजेश त्रिपाठी ने किया,

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट