भिवंडी में चाकू से हमला, दो की मौत चार घायल

भिवंडी।। भिवंडी के शांतिनगर पुलिस थाना अंर्तगत आज सुबह एक चाकूबाज हमलाखोर ने दो लोगों को चाकू मारकर हत्या कर दी है। वही पर मृतक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। जिसमें एक महिला व तीन बच्चों का समावेश है। स्थानिको ने घायलो का उपचार करवाने के लिए स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। किन्तु उनके परिजनो ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहाँ पर उनकी हालत चिंता जनक बताई जाती है। वही पर स्थानिकों ने हमलावर चाकूबाज को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। 
   
पुलिस सुत्रों के अनुसार भिवंडी के गैबीनगर,खान कंपाउंड के झोपडपट्टी में रहने वाले कमरुजम्मा मोहम्मद इस्लाम अंसारी (४२) व उनके पड़ोसी इम्तियाज अहमद मोहम्मद जुबैर (२९) को इसी‌ क्षेत्र में रहने वाले अंसार उल्हाक अंसारी ने दोपहर करीब साढ़े दस बजे के दरमियान चाकू मार हत्या कर दी। आज शुक्रवार होने के कारण दोनों नमाज के लिए घर पर रुके थें। इसके साथ ही हमलावर अंसार अंसारी ने कमरुजम्मा मोहम्मद इस्लाम अंसारी की पत्नी हसीना बानो, उनके बच्चे रेहान, आरिफा और आरीबा पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद स्थानिकों ने हमलावर अंसार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। स्थानिको के अनुसार हमलावर अंसार अंसारी मस्जिद के लिए चंदे मांगने व उसका हिसाब रखने के लिए काम करता था। इसके पूर्व भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भिवंडी भाजपा विधायक महेश चौगुले ने घायलों से मिलने के लिए उप जिला अस्पताल पहुँचे तथा हमलाखोर के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट