शिवसेना प्रणित यूनियन की पहल से 200 मनपा कर्मचारियों को 7000 रुपये दीपावली भेंट

भिवंडी।। भिवंडी मनपा के कर्मचारियों को न्याय दिलाने में सबसे आगे रहने वाली शिवसेना की नेतृत्व वाली अखिल महाराष्ट्र जनरल कामगार यूनियन के तरफ से "कर्मचारी सहायता कोष समूह" के निधि से लगातार तीसरे वर्ष दीपावली के अवसर पर उन्हें दीपावली भेंट देती आ रही है। इसी क्रम में गत दिनों मनपा में कार्यरत 200 कर्मचारियों को 7000 हजार रुपये दीपावली बोनस भेंट कर उनकी दिवाली खुशियों से भर दी है। बतादें कि "बचत से संतुष्टि" इस तरह का अभिनव विचार पिछले तीन वर्षों से संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुंभारे और उनके सहयोगियों द्वारा  चलाया जा रहा है। तदनुसार, भिवंडी मनपा के प्रत्येक विभाग के कर्मचारी "कर्मचारी सहायता कोष समूह" में शामिल होकर अपनी दीपावली खुशियों से भर रहे है।कोरोना की पृष्ठभूमि के बावजूद शिवसेना की अगुवाई वाली अखिल महाराष्ट्र जनरल कामगार यूनियन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि कर्मचारियों की खुशी में कोई कमी न हो और आज उसे बड़ी सफलता मिली है। उस सफलता से आज कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर है। वही पर कर्मचारियों ने अपने यूनियन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर यूनियन संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुंभारे व सदस्य शरद भवार, राजू कांबले, गौतम जाधव, संजय जाधव, प्रमोद तांबे और अन्य कर्मचारी सहायता कोष समूह के अन्य सदस्य हमेशा प्रयासरत रहते है। कर्मचारी सहायता कोष निधि से दीपावली भेंट के रुप में 7,000 देकर संघ अपना कर्तव्य निभाया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट