कनेरी में 53 वर्ष के व्यक्ति की हत्या

भिवंडी ।। भिवंडी शहर के कणेरी परिसर में रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या होने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुँची शहर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सरयुराम सिंह (53) को दीपावली के रात अज्ञात लोगों ने कणेरी स्थित मधु ड्राइंग के पास धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। मृतक के रिश्तेदार सुबोधकुमार श्रीपति सिंह की शिकायत पर उनके साथ रहने वाले गुलाब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हत्या कांड के बाद गुलाब नामक व्यक्ति फरार चल रहा है। जिस पर हत्या किये जाने की शंका मृतक के रिश्तेदारों ने लगाई है।। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना की जांच पुलिस निरीक्षक ( गुन्हे) मनिष पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट