
भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने की किया मांग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 12, 2021
- 858 views
भिवंडी।। पेट्रोल डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्सो में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की है। राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार को केंद्र सरकार की नकल करनी चाहिए और वैट और अन्य करों को कम करके लोगों को राहत देनी चाहिए। महाविकास आघाड़ी के घटक दलों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आंदोलन किया था। इसलिए अब जबकि केंद्र ने ईंधन पर टैक्स कम कर दिया है आम आदमी को उम्मीद है कि गठबंधन सरकार ईंधन पर सभी टैक्सो को कम करेगी। हालांकि, ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आंदोलन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने वाली गठबंधन सरकार की पार्टियों ने अभी तक राज्य सरकार के टैक्सो को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इससे सिद्ध होता है कि गठबंधन सरकार में घटक दलों का आंदोलन महज दिखावा था। इस प्रकार का आरोप व वक्तव्य भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने भिवंडी प्रांत अधिकारी को निवेदन पत्र देकर किया है।
बतादें कि आज भिवंडी भाजपा शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल और विधायक महेश चौघुले के मार्गदर्शन में उपविभागीय अधिकारी को एक निवेदन दिया। जिसमें पेट्रोल और डीजल पर वैट और अन्य टैक्सो में कमी की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य सरकारों ने तत्काल टैक्सो में कटौती की है। देश के 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने टैक्सो में कमी की है और लोगों को पेट्रोल और डीजल की दरों में अधिक रियायतें दी हैं। वही पर संतोष शेट्टी के कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार को भी अपने टैक्स कम करने चाहिए। इस अवसर पर भिवंडी मनपा के भाजपा गट नेता हनुमान चौधरी, जिला महासचिव राजू गजेंगी, दक्षिण भारतीय मोर्चा कोंकण ठाणे समन्वयक कोंका मल्लेशम, उपाध्यक्ष अविनाश सिक्ची विजय धुले, शतशिला जाधव, युवा अध्यक्ष राजू चौघुले, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता परमानी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मधुकर जगताप, उत्तर भारतीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, दक्षिण भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मोहन कोंडा, प्रवक्ता प्रीतेश ठक्कर, मोहन बल्लेवार, जिला प्रचार प्रमुख पीडी यादव, सोशल मीडिया समन्वयक राम बूरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मारुति देशमुख, डिंपल व्यास, कृष्णा हलवाई, अनिल चिंतल, अशोक शर्मा, शशिकला तिवारी, नंदन गुप्ता मनीष मिश्रा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर