पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों का मंत्रालय की ओर पैदल मार्च

भिवंडी।। राज्य के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने की  मांग को लेकर "पुरानी पेंशन संघर्ष समन्वय समिति" बैनर तले भिवंडी पडघा से मंत्रालय तक पैदल मार्च निकालकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है।

 बतादें कि वर्ष 2005 से शासकीय सेवा में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारी का निवृत्ति वेतन सरकार ने बंद कर दिया है। जिसके कारण सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों सहित उनके परिजनों के सामने जीवन निर्वाह के संकट पैदा होता है।  आंदोलनकारी समिति के समन्वयक नितेश खांडेकर ने बताया कि राज्य में लगभग चार हजार से अधिक कर्मचारियों की अकाल मृत्यु हो गयी है। कर्मचारियों की मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों के सामने जीवन निर्वाह करने के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। पुरानी पेंशन योजना शुरू करने के लिए यह पैदल मार्च का आयोजन किया गया है। इस आन्दोलन में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के 100 से अधिक संगठन भाग ले रहे हैं। यह पैदल मार्च पड़घा से शुरू होकर मंगलवार को भिवंडी पहुंचा है। कल ठाणे में विश्राम किया जायेगा। उसके बाद मुंबई के लिए कूच होगा। अभी लगभग 500 कर्मचारी शामिल है आगे और संख्या बढ़ेगी। 24 दिसंबर सुबह मंत्रालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रकार की जानकारी समन्वयक वितेश खांडेकर ने दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट