तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।। ठाणे पुलिस आयुक्तालय कार्यालय परिमंडल -2 भिवंडी शहर के निजामपुरा पुलिस ने खाड़ीपार, कांबा रोड़ पर स्थित आदित्य होटल के सामने मोखाट घूम रहे एक तड़ीपार आरोपी को हिरासत में लिया है। इसके साथ गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कायदा कलम 142 के तहत मामला भी दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गोपाल वाघे चाल, कांबा निवासी बाल्या हरिशंकर सहानी (35) विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार एक वर्ष के लिए ठाणे, बृहमुंबई , मुंबई उप नगर, पालघर,नवीं मुंबई सीमा अंर्तगत से हदपार कर दिया गया था। किन्तु वह पुलिस से अनुमति लिऐ ही आदित्य होटल के सामने मोखाट घूम रहा था। जिसे निजामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस नाइक सुशीलकुमार बाजी धोत्रे की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच सफौ/ खान कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट