अवैध रूप से चल रही साइजिंग व डांईग कंपनियां उड़ा रही है राख

सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका व प्रदूषण नियंत्रण मंडल कल्याण विभाग के आर्शीवाद से चल रही अवैध साइजिंग व डांईग कंपनियां शहर के वातावरण में खुलेआम अपनी चिमनियों से राख उड़ा रही है। जिसका प्रभाव आसपास के नागरिकों सहित आम जीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। शहर में दमा, टीबी, कैसर जैसे अन्य घातक श्वास संबंधी बीमारियां अपना पांव पसारना शुरू कर दी है। इन डांइग व साइजिंग कंपनियों के चिमनियों से लगातार काला धुंआ व राख निकलने से आस- पास की इमारतें भी काली स्वाह हो चुकी है। कंपनियों के चिमनियों से निरंतर निकलते राख के कारण आसपास की इमारतों के छतों पर राख की मोटी परत जमा हो चुकी है। जो थोड़ी से हवा बहने के बाद भी वातावरण में उड़ना शुरू हो जाती है। इस राख के कारण नागरिकों के आँखों में जलन पैदा होने लगा है।ऐसे ही कंपनियों के कारण छत पर फैली मोटी राख की परत का विडियो शहर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भिवंडी शहर में लगभग 250 डांइग व साइजिंग कंपनियाँ अवैध रूप से चलाई जाती रही है। इन कंपनियों में बाॅयरल का इस्तेमाल होता है। ज्यादा कमाई के चक्कर में कंपनी मालिक बॉयलर का काम ठेका पर दे देते है। ठेकेदार भी कमाई के चक्कर में बाॅयरल में कचरा, प्लास्टिक, लकड़ी, रबर, कपड़े का कतरन व चिंदी जलाकर स्टीम तैयार करता है। जिससे चिमनियों में से भारी मात्रा में राख निकलती है। यह राख लोगों के घरो व छतों पर जमा होती रहती है। भिवंडी मनपा के प्रदूषण विभाग प्रमुख नितेश चौधरी ज्यादा तर बाहर ही रहते है। जिसके कारण कंपनियों पर लगाम नहीं लग पाता। सुत्रों की माने ऐसी कंपनियो से प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की भारी सांठगाठ भी है। वही पर मनपा के प्रदूषण विभाग में प्राइवेट कर्मचारी संजय केणे के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है। ऐसी कंपनियों को एन.ओ.सी.दिलाने के खेल प्राइवेट कर्मचारी संजय केणे द्वारा किया जाता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यह विडियो भिवंडी के आमीन बाग, अजंठा कंपाउंड का बताया जा रहा है। इस परिसर में तीन से चार डांइग व साइजिंग कंपनियाँ संचालित है। शहर में राख फैला रही कंपनियों पर कार्रवाई करने तथा शहर से बाहर स्थापित करने की मांग को लेकर अनेक बार जागरूक नागरिकों ने शासन व प्रशासन से मांग कर चुके है। इसके बावजूद इन कंपनियों पर कार्रवाई नहीं होती रही है। जिसके कारण अब नागरिकों ने सोशल मीडिया पर विडियो बनाकर वायरल करना शुरू कर दिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट