एक रात में तीन ठिकानों पर लगी आग। दो जख्मी।

भिवंडी।। भिवंडी के ग्रामीण परिसर स्थित गोदामों में एक ही रात के दौरान तीन अलग अलग ठिकानों पर आग लगने की घटना घटित हुई है। इस आग्निकांड में बड़े पैमाने पर गोदाम मालिकों को नुकसान होने के साथ साथ गोदाम में सो रहे दो मजदूर आग की चपेट में आने से जख्मी होने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। पहली घटना गुरूवार शाम दापोड़ा गांव में संचालित मोजे बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गयी। इसके बाद मध्य रात्रि के दौरान मुंबई - नासिक महामार्ग पर स्थित वडपे गाँव के एक फर्नीचर बनाने वाली एक लकड़ी गोदाम में आग लगी। जिसके कारण गोदाम में रखा लाखों रूपये का लकड़ी जलकर राख हो चुकी है। हालांकि भिवंडी मनपा की अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाडियां घटना स्थल पर पहुंच कर आग को बुझाया लिया। इसी तरह मध्य रात्रि के बाद लगभग दो बजे के दौरान ग्रैंड बी होटल के पास ब्लू डार्ट कंपनी के पीछे मेहदी हसन सई चौधरी के मालिकाना हक्क की गोदाम में आग लगी और गोदाम में रखा भारी मात्रा में प्लाईवुड और लकड़ी जल कर राख हो गयी। इस गोदाम में सो रहे रिंकूराज नारायण (24) और राज गौतम विश्वकर्मा आग में फंसे हुए थे। किन्तु स्थानीय निवासियों व दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाल लिया है। इस आगजनी में दोनों मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हुए है जिन्हें उपचार हेतु स्वं.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किन्तु दोनों की हालात चिंताजनक होने के कारण कलवा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसी तरह सुबह साढ़े चार बजे के दरमियान भिवंडी ठाणे बायपास पर स्थित मानस पेट्रोल पंप, पारस नाथ कंपलेक्स स्थित एक भंगार गोदाम में आग लगी। किन्तु समय पर ठाणे महानगर पालिका की दो दमकल गाडियां पहुंच कर आग पर काबू पाया लिया है। भिवंडी के ग्रामीण परिसर के विभिन्न जगहों पर एक रात्रि के दरमियान तीन जगहों पर भीषण अंग्निकांड की घटनाएं घटित होने के कारण गोदाम परिसर के गाँवों में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग होने लगी है। क्योंकि भिवंडी के गोदाम परिसर ठाणे, कल्याण और भिवंडी शहर की दमकल गाडियों पर पूरी तरह से निर्भर है। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट