राज्य सरकार पॉवर लूम व्यवसाय विकास के लिए कटिबद्ध है- असलम शेख

भिवंडी।। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार हमेशा राज्य के पॉवर लूम व कपड़ा व्यवसाय के विकास के लिए कटिबद्ध है और देश में मंचेस्टर के नाम से जाने वाला राज्य में पॉवर लूम व कपड़ा व्यवसाय चलेगा तभी लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण करना आवश्यक है। भिवंडी के शिल्क हाउस में राज्य के वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए इस प्रकार अपने वक्तव्य में कहा है। इस पर मौके पर वस्त्रोद्योग आयुक्त शीतल उगाले, कांग्रेस पाटी के भिवंडी शहर अध्यक्ष व पूर्व विधायक राशिद ताहिर, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, पूर्व महापौर जावेद दलवी सहित पप्पू राका, रानी अग्रवाल, हर्षाली पाटिल, विभिन्न पॉवर लूम व्यवसाय संघों के प्रतिनिधि मन्नान सिद्दीकी, पुरुषोत्तम वंगा, शरद शेजपाल और बड़ी संख्या में पॉवर लूम व्यापारी उपस्थित थे। बतादें कि राज्य में 27 हॉर्स पावर की कताई व पॉवर लूम मिलों के लिए बिजली दरों में रियायतें दिसंबर से बंद कर दी गई है। जिसके कारण पॉवर लूम कारखानो के मालिकों में आक्रोश व्याप्त है। बिजली के दर में रियायतें मिलने के लिए आॅन लाईन अर्ज में कई प्रकार से कठिनाई आ रही है। जिसके लिए व्यापारियों द्वारा अर्ज भरने की अंतिम तारिख मार्च अंतिम तारिख तक करने की मांग की जा रही है। इस समस्या को जानने के लिए राज्य के वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख भिवंडी आए हुए थे। इससे पहले कि भविष्य में कोई समस्या उत्पन्न न हो, कताई व पॉवर लूम व्यवसाय की योजनाओं पर इस व्यवसाय के विशेषज्ञों व संगठना के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जा रही है। योजना को‌ लागू करने के पूर्व व बिजली की रियायतें के लिए शुलभ अर्ज कैसे तैयार किया जाये। इसके लिए मै स्वत: भिवंडी, मालेगांव, सोलापुर, इचलकरंची के व्यापारियों के साथ चर्चा करूंगा। मंत्री असलम शेख ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार कताई मिलों व पॉवर लूम कारखानों को बहाल करने के लिए मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार किसी भी व्यापरी की तिजोरी खाली करने नही आई है। बल्कि खाली तिजोरी को कैसे भरा जाये। इसके लिए विचार कर रही है। इस बैठक में भिवंडी शहर कांग्रेस पाटी अध्यक्ष रसीद ताहिर मोमिन ने पॉवर लूम संघटना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निपटारा व व्यवसाय में लाभ का सुझाव दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट